{"_id":"59e1f4fa4f1c1bb6678b5c4d","slug":"11507980538-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी के बजाय स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी के बजाय स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का किया आह्वान
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वदेशी वस्तुुओं को अपनाने का आह्वान
शहर में स्वयंसेवियों ने निकाली शांतिपूर्ण रैली
स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें लोग : मंच
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से शनिवार को शहर में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए शांतिपूर्ण जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के लोग मौजूद रहे। जागरूकता रैली का मकसद चीन की ओर से निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना है। रैली के माध्यम से विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने लोगों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही लोगों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने को लेकर पर्चे भी वितरित किए गए। रैली समापन के बाद चौगान नंबर एक में सभी स्वयंसेवी इकट्ठा हुए। इस मौके पर राम प्रकाश ने बताया कि दिवाली के उपलक्ष्य पर आज के समय में लोग स्वदेशी वस्तुओं को भूलते जा रहे हैं और चीन में निर्मित पटाखों और दीपों का प्रयोग कर रहे हैं। जबकि, हमारे देश में कुम्हार खुद मिट्टी के दीए बनाते हैं। इन मिट्टी के दीयों का प्रयोग दिवाली में किया जाना चाहिए। उन्होंने समस्त लोगों से आह्वान किया है कि देश की समृद्धि के लिए चीन की वस्तुओं की खरीद न करें। बीके चौहान, संदीप मल्होत्रा, डॉ. डीके सोनी, उमेश वैद्य, मंगलेश शर्मा, बालक राम समेत अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।