{"_id":"5be19c43bdec22697e53977e","slug":"111541512259-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली की खरीददारी को लेकर बाजार में लगी ग्राहकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली की खरीददारी को लेकर बाजार में लगी ग्राहकों की भीड़
Updated Tue, 06 Nov 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली की खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
लोगों में रंग बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं का दिखा खूब क्रेज
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा बाजार में दीवाली की खरीदारी करने को लेकर लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। लोग दीवाली के उपलक्ष्य पर सोने और चांदी के आभूषण समेत इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों और मिठाइयों की खूब खरीदारी की। इस दौरान दिन भर दुकान में लोगों की भीड़ उमड़ी। दुकानदारों ने दीवाली के दौरान लाखों रुपये का कारोबार किया। इसके अलावा दीवाली के मौके पर घरों को सजाने के लिए फूल मालाओं और रंग बिरंगी लाइटों से लाइटें और फूलों की मालाएं खरीदी। इसके अलावा मिट्टी से बने दीये भी लोगों के मुख्य आकर्षण रहे। बाजार में एक रुपये से लेकर दस रुपये की कीमत वाला दीया मौजूद है।
लोगों में चमन सिंह, सुरेश कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र, मनोज कुमार, अजय, टेक चंद, अभिषेक, रविंद्र, मान सिंह व अमर चंद ने बताया कि दीवाली को शुभ माना जाता है। इस दौरान लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इसलिए लक्ष्मी का गृह प्रवेश करवाने के लिए लोग घरों को दीये, मोमबत्ती सहित फूल मालाओं के साथ सजाते हैं। रात को आतिशबाजी की जाती है। इससे पूर्व लक्ष्मी पूजन होता है। दीवाली पर्व को मनाने के लिए लोग साल भर इंतजार करते हैं। इसलिए यह पर्व लोगों के लिए काफी महत्व रखता है।