{"_id":"59ede8054f1c1bc8678b7361","slug":"111508763653-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धाम खिलाकर चुनाव जीतने की जुगत में प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धाम खिलाकर चुनाव जीतने की जुगत में प्रत्याशी
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
फूड
- फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। आगामी विस चुनावों को लेकर प्रत्याशियों ने एक तरफ घर-घर जाकर वोट मांगना शुरू कर दिया है तो वहीं चंबयाली धाम भी मतदाताओं को रिझाने का एक तरीका बन गई है। चंबयाली धाम में लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसकर प्रत्याशी वोट मांग रहे हैं। ऐसे में लोग भी खुश है कि चुनाव के बहाने ही सही नेता उनकी खातिरदारी तो कर रहे हैं। इसके मद्देनजर प्रत्याशी चुनाव प्रचार करने के लिए चंबयाली धाम का आयोजन कर रहे हैं। इसके माध्यम से प्रत्याशी भीड़ इकट्ठा करने में कामयाब हो रहे हैं तो वहीं वोट मांगने का काम भी हो रहा है।
गौरतलब है कि आगामी विस चुनावों को लेकर चुनावी समर में कूदे भाजपा और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को तरह-तरह से रिझाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा विकास के दावे भी जमकर किए जा रहे हैं। ताकि आगामी विस चुनावों में उन्हें जीत मिल सके। विस चुनावों को लेकर काफी कम समय इस बार प्रत्याशियों को प्रचार के लिए मिला है। इसके चलते अब उनकी सुबह, दोपहर और रात वोट के लिए अपील करने में ही बीत रही है। कुल मिलाकर आगामी विस चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की आने वाले समय में प्रत्याशी वोट बटोरने के लिए क्या-क्या जुगाड़ करते हैं।