{"_id":"59e9fb144f1c1bca678b680a","slug":"111508506388-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में धूमधाम से मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में धूमधाम से मनाई दिवाली
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। लोगों ने दिन भर खरीदारी की। शाम के वक्त लोगों ने लक्ष्मी पूजन किया। इसके बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। दिनभर रिश्तेदारों व दोस्तों को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।
लोगों ने मिठाई व उपहार देकर एक- दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शाम को चंबा शहर प्रकाश में नहा उठा। लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को फूलों, दीपों व बिजली की झालरों से सजाया। शाम को पारंपरिक ढंग से लक्ष्मी और गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद लोगों ने बच्चों के साथ आतिशबाजी का आनंद लिया। बच्चों ने फुलझड़ी, अनार, चरखी, रेल, राकेट और लड़ी जैसी आतिशबाजी छोड़कर दिवाली का लुत्फ उठाया। हालांकि इस त्योहार पर महंगाई का असर साफ देखने को मिला। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार पटाखों आदि के व्यापार में काफी गिरावट दर्ज की गई। इससे व्यापारियों में मायूसी रही। व्यापारियों का कहना था कि इस बार महंगाई ने लोगों को सीमित खर्च करने पर मजबूर कर दिया। लोग बाजार में तो जरूर आए लेकिन खरीदारी काफी कम की। सजावट व पटाखों आदि पर लोगों ने सीमित खर्च किया।