{"_id":"59e63eed4f1c1b68678b660b","slug":"111508261613-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर वंबर में एक करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर वंबर में एक करोड़ का कारोबार
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
चंबा में धनतेरस में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। लोगों ने धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने चांदी के आभूषण, बर्तन व वाहन खरीदे। सुबह से लेकर शाम तक शहर की दुकानों में लोगों की भीड़ खूब उमड़ी। आभूषण और बर्तन की दुकानों में जमकर लोग उमड़े। धनतेरस पर आभूषण या बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ज्वेलर अशोक अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर सभी ज्वेलरों ने अपनी दुकान को फूलों से सजाया। ग्राहकों ने सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। करीब पचास लाख रुपये के आभूषण धनतेरस पर बिके। होंडा मोटरसाइकिल एजेंसी मालिक साजिद खान ने बताया कि धनतेरस में आधा दर्जन मोटरसाइकिल बिके। दिवाली के लिए भी बुकिंग हो रही है। मारुति शोरूम में धनतेरस पर छह वाहन बिके। बजाज शोरूम में आधा दर्जन बाइक बेची गई। करीब दो दर्जन बाइक, आधा दर्जन कारें और पचास लाख के आभूषण इस दौरान खरीदे गए। शहर में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।