{"_id":"6294fb975dde0620a821c8ab","slug":"11-new-primary-schools-will-open-in-the-district-chamba-news-sml410558579","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खुलेंगे 11 नए प्राथमिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खुलेंगे 11 नए प्राथमिक स्कूल
विज्ञापन
चंबा। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में अब नौनिहालों को प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। सरकार की ओर से जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 11 नए प्राथमिक स्कूल खोले जाएंगे। इसको लेकर प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग की ओर से नई पाठशालाओं और तीन स्कूलों के उन्नयन के लिए सर्वे रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है। निदेशालय से अब इन स्कूलों को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी।
नए स्कूल खुलने से विद्यार्थियों के घर के ही समीप शिक्षा मिलेगी। उन्हें ज्यादा आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। सरकार की ओर से नए स्कूल खोलने का मकसद विद्यार्थियों को राहत देना है। विधानसभा क्षेत्र चुराह के कठला, ब्याला, खंगुड़ा, गढ़ और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत खलोह, चंबा विधानसभा क्षेत्र में बंगबेई, गुवाड़, भुज्जा, साहलूंई, धनोटी और तड़ोली में नई प्राथमिक पाठशालाएं खुलेंगी। चंबा विधानसभा क्षेत्र में परेल, छतरेड़ी और सार, डलहौजी में लक्कड़ मंडी, चुराह में अंदवास स्कूल का दर्जा बढ़ाकर इन्हें माध्यमिक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा दौरे के दौरान नए स्कूल खोलने और स्कूलों के उन्नयन करने की घोषणा की थी। उसके बाद विभाग ने सर्वे रिपोर्ट तैयार की। बहरहाल, विभाग ने यह रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 11 नई प्राथमिक पाठशालाएं खोलने और पांच स्कूलों का दर्जा बढ़ाने संबंधित रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है।