फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   10th death in chamba due to corona

चंबा जिला में कोरोना संक्रमण से हुई दसवीं मौत, टांडा में तोड़ा मरीज ने दम

Sun, 27 Sep 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
10th death in chamba due to corona
चंबा। जिले में कोरोना से रविवार को दसवीं मौत हो गई है। शहर के सुराड़ा मोहल्ले के 70 वर्षीय बुजुर्ग ने उपचार के दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज मेंदम तोड़ दिया। व्यक्ति कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया से भी पीड़ित था। इसके अलावा उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।
विज्ञापन

22 सितंबर को चंबा मेडिकल कॉलेज में उसकी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। कोरोना के लक्षण होने के चलते उन्हें उपचार के लिए चंबा से डीसीएच धर्मशाला रैफर किया गया। यहां दो दिनों के उपचार के बाद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुई। इसके बाद 24 सितंबर को मरीज को डीसीएच धर्मशाला से टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया।
विज्ञापन

यहां रविवार को कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। दो दिन पहले भी चंबा में एक 35 वर्षीय युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। यह मरीज कोरोना के साथ किडनी की बीमारी से ग्रस्त था। दो दिन पहले उसे चंबा से आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। किडनी, निमोनिया और शुगर से ग्रसित मरीजों के लिए कोरोना घातक साबित हो रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा शहर के 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की टांडा में मौत हो गई। व्यक्ति को कोरोना के साथ निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ थी। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed