फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   104 corona cases in Chamba

जिले में कोरोना के 104 नए मामले

Mon, 09 Aug 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
104 corona cases in Chamba
104 corona cases in Chamba
चंबा। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को 104 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को रैट के माध्यम से 1300 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 64 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
विज्ञापन

इसके अलावा आरटीपीसीआर में रविवार को जांच के लिए भेजे गए 552 सैंपलों में 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, 79 सैंपलों की जांच चल रही है। वहीं, सात अगस्त को लिए 70 सैंपलों में से 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मामले मेडिकल कॉलेज चंबा, सरोल, सराहन, राजपुरा, थल्ली, साच, भरमौर, हरदासपुरा, तीसा, तड़ग्रां, कोहलड़ी, तड़ग्रां, छुद्रा, अटेरना, सालवां, डांड, अकुजा, पधरी, सपरोठ, सेईकोठी, पूलन, ओपण, होली, संचूई, लामू, बनीखेत कनोड़ा, टुंडी, गरनोटा आदि क्षेत्रों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

पुलिस थाना भरमौर में पांच और खुंदेल पोस्ट ऑफिस में 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, सोमवार को जिले में 37 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में अब सक्रिय केस 489 हो गए हैं। सोमवार को पॉजीटिव रेट बढ़कर 4.68 प्रतिशत पहुंच गया। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा का कहना है कि जिला में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed