{"_id":"60da00f38ebc3ec7f066ab9d","slug":"1019-people-got-vaccinated-chamba-news-sml3751264144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी बाथरी और बलेरा में 1019 लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी बाथरी और बलेरा में 1019 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र बलेरा, डीएवी कॉलेज बनीखेत और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में टीकाकरण किया गया। सुबह नौ बजे से ही टीकाकरण केंद्रों के बाहर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों की वैक्सीन लगवाने की उत्सुकता संक्रमण को न्योता देती दिखी। प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र स्थित टीकाकरण केंद्रों में टास्ट फोर्स टीम सहित पुलिस जवान न होने से समस्या हुई। कुछ लोग पहले टीका लगवाने के चक्कर में आपस में ही बहसबाजी करते दिखे।
गौरतलब है कि बलेरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में सोमवार को 1019 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इतनी ज्यादा अधिक मात्रा में इससे पहले वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ नहीं जुटी। सोमवार को सीएचसी बाथरी, डीएवी कॉलेज बनीखेत और बलेरा पंचायत में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुबह से लेकर शाम तक स्वास्थ्य टीमें लोगों को वैक्सीन लगाने में डटी रही। टीकाकरण करवाने की जल्दबाजी में लोग कोरोना नियमों को भी भूल गए।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतीश फोतेदार ने बताया कि सोमवार को बलेरा पंचायत में 416 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में 603 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। कहा कि टीकाकरण केंद्रों में पुलिस बल तैनात करने के बारे में कई बार पुलिस और प्रशासन को अवगत करवाया गया है। कहा कि पुलिस बल तैनात होने से लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता है।