{"_id":"5bccb259bdec2269385b5c88","slug":"101540141657-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर पहलवान ने जीता सुल्तानपुर का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर पहलवान ने जीता सुल्तानपुर का दंगल
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। सुल्तानपुर में रविवार को महा दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मुकाबलों का खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में सदर विधायक पवन नैयर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयोजन कमेटी ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दंगल को शुरू करने से पहले पीर बाबा की दरगाह से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें कमेटी के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। इसके बाद अखाड़े की पूजा करने बाद दंगल प्रतियोगिता शुरू हुई।
इसमें बड़ी माली का मुकाबला गुरदासपुर के पहलवान सागर और जालंधर के पहलवान हरनेक के बीच हुआ। इसमें सागर पहलवान ने बेहतर प्रदर्शन के दम पर बड़ी माली अपने नाम की जबकि सुल्तानपुर केसरी का दंगल भांदल के पहलवान रशीद ने जीता। उन्होंने मुकाबले में नूरपुर के पहलवान अरुण को मात दी। छिंज मेला कमेटी प्रेस सचिव संजय कुमार ने बताया कि बड़ी माली के विजेता पहलवान 51000 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। जबकि 11000 रुपये की पांच अन्य कुश्तियां करवाई गई। कुश्ती के साथ इस मौके पर जिला स्तरीय वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसमें जिले भर की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 11000 रुपये और उपविजेता टीम को 7000 रुपये दिए गए। इस मौके पर छिंज मेला कमेटी के सभी पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। सदर विधायक ने कहा कि छिंज मेला उनकी संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने छिंज मेला कमेटी को दंगल के आयोजन के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन