{"_id":"5a1459e04f1c1bf3538bea69","slug":"101511283168-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल के बाद भी नहीं हो पाया क्षतिग्रस्त झूला पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल के बाद भी नहीं हो पाया क्षतिग्रस्त झूला पुल का निर्माण
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। नकरोड़ से हिमगिरी को जोड़ने वाले एक मात्र झूला पुल का निर्माण एक साल बाद भी नहीं बना पाया है। इस वजह से क्षेत्र की छह पंचायतों की हजारों की आबादी परेशानी झेलने को मजबूर है। हालत यह है कि पुल टूटा होने के कारण स्थानीय लोगों को तहसील कार्यालय से संबंधित कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। बावजूद इसके एनएचपीसी इसके निर्माण को लेकर संजीदा नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह झूला पुल एक साल पहले बैरा स्यूल बांध का जलस्तर बढ़ने के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। मगर एक साल का समय बीत जाने के बाद भी इसे दुरुस्त करने को लेकर एनएचपीसी ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। झूला पुल के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को तहसील कार्यालय सहित अन्य कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल को बनाने के लिए कई बार तीसा प्रशासन, बैरा स्यूल प्रबंधन और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। मगर अभी तक झूला पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोगों में भूपिंद्र पॉल, चतर सिंह, रमेश कुमार, विनोद कुमार, दिनेश कुमार और राजकुमार ने बताया कि जहां झूला पुल बना है, वो क्षेत्र एनएचपीसी प्रभावित क्षेत्र में आता है। इस वजह से पुल का निर्माण एनएचपीसी के माध्यम से ही होगा। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि झूला पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन