फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गुठाण-दो गांव में 14 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद,

गुठाण-दो गांव में 14 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद,

Fri, 13 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
गुठाण-दो गांव में 14 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद,
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूणी के गांव गुठाण-दो में 14 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद पड़ी है। लोगों को प्राकृतिक जलस्रोतों से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। गांव के एक दर्जन परिवार पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। कई बार विभागीय कर्मचारियों को अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों हेमराज, पवन कुमार, अशोक कुुमार, मान सिंह, सुरेश कुमार, संजय, अनिल कुमार, जगदीश व विपन कुमार ने बताया कि गांव में 14 दिन से पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। लोग एक किमी दूर उतली जाकर प्राकृतिक जलस्रोत से पीने का पानी ला रहे हैं। इन दिनों खेतीबाड़ी का कार्य चला है। ऐसे में पेयजल सप्लाई बंद होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
खेतों में काम करने के बाद लोगों को एक किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारी को सूचित कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। इसको लेकर लोगों में रोष है। उन्होंने आईपीएच व जिला प्रशासन से मांग की है कि पेयजल सप्लाई को बहाल जल्द किया जाए। ताकि लोगों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़े। अधिशाषी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि पेयजल सप्लाई बंद होने का मामला उनके ध्यान में लाया गया है। कनिष्ठ अभियंता व फिटर को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही गांव में पेयजल सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed