फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नेहरू मेडिकल कॉलेज में आखिरकार शुरू हुआ जनओषधि केंद्र

नेहरू मेडिकल कॉलेज में आखिरकार शुरू हुआ जनओषधि केंद्र

Thu, 12 Oct 2017 07:48 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
नेहरू मेडिकल कॉलेज में आखिरकार शुरू हुआ जनओषधि केंद्र

अमर उजाला ब्यूरो, चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में वीरवार को जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने किया। जन औषधि केंद्र के शुभारंभ पर प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। जन औषधि केंद्र में 752 किस्म की दवाइयां रखी गई हैं। अब मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध होंगी। सभी दवाइयां जेनेरिक और सस्ती हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र परियोजना के तहत इस केंद्र को खोला गया है। अस्पताल के डॉक्टरों को जन औषधि केंद्र की दवाइयां लिखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई डॉक्टर निर्देशों की अवहेलना करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों को साफ हिदायत दी गई है कि वे ज्यादा से ज्यादा दवाई जन औषधि केंद्र की ही लिखें, ताकि मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध हो सकें। प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हो चुका है। अब मरीजों को सस्ती और जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। डॉक्टरों को जेनेरिक दवाइयां लिखने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश की अवमानना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed