फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   1,000 unemployed in the district will get jobs

Chamba News: जिले के 1,000 बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

Thu, 25 May 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 May 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
1,000 unemployed in the district will get jobs
चंबा। जिले के एक हजार शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में नौकरी मिलेगी। श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से 27 मई को जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कॅरिअर सेंटर बालू (चंबा) में सुबह 10:00 से सायं 4:00 बजे तक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला चंबा समेत अन्य स्थानों के लिए यह नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि लघु रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 20 से 21 नियोजकों की ओर से लगभग एक हजार पदों हेतु जिला चंबा और अन्य स्थानों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इनमें चंबा जिले के स्थानीय, प्रदेश के अन्य जिलों और बाहरी राज्यों के नियोजक शामिल हैं। कहा कि रोजगार मेले में विधानसभा क्षेत्र चंबा के सदर विधायक नीरज नैयर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मेले में आठवीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएट, टीजीटी मेडिकल, आर्ट्स विषय के साथ टेट, एनटीटी, शास्त्री टेट सहित बीबीए और आईटीआई पास पुरुष एवं महिला इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक योग्यता के साथ आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, अपना बायोडाटा, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र सहित तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाएं। उन्होंने जिला के समस्त युवाओं से आह्वान किया है कि वे रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed