फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   1000 people suffering from disability and serious illness did not get pension under Sahara Yojana

Chamba News: दिव्यांग और गंभीर बीमारी से पीड़ित 1000 लोगों को नहीं मिली सहारा योजना की पेंशन

Fri, 27 Oct 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
1000 people suffering from disability and serious illness did not get pension under Sahara Yojana
चंबा। जिला चंबा के 1000 दिव्यांगों एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को सहारा योजना के तहत लाभ नहीं मिल रहा है। पांच महीने से इस योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन लाभार्थियों के खातों में जमा नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस कारण गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को इलाज करवाने में परेशानी हो रही है। दिव्यांगों को अपना पालन-पोषण करने में दिक्कत हो रही है। सहारा योजना के तहत दिव्यांग, बिस्तर में पड़े गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज और कैंसर रोग से पीड़ित मरीज को पेंशन के रूप में 3000 रुपये मासिक दिए जाते हैं, लेकिन पिछले पांच महीनों से इस योजना में बजट नहीं मिलने के कारण लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण जिले में 1000 से अधिक लाभार्थी काफी परेशान हैं। इसमें कई लाभार्थी ऐसे भी हैं, जो अपनी बीमारी का इलाज करवाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे लोगों को बिना पेंशन इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। राजक मोहम्मद ने बताया कि उन्हें अप्रैल के बाद से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। जय सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले चार महीनों से पेंशन का भुगता नहीं किया गया है। सहारा योजना में बजट नहीं मिलने से परेशान 1000 लोगों का दुख पूछने के लिए सत्ता पक्ष के नेताओं के पास समय नहीं है। विपक्ष के नेता भी हालचाल नहीं पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

--
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह ने बताया कि सहारा योजना में स्टेट से ही लाभार्थियों के खातों में पेंशन भुगतान किया जाता है। कुछ माह पहले लाभार्थियों को पेंशन नहीं मिल पा रही थी, लेकिन अब जिले में कुछ लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान हो चुका है। बाकियों को भी शीघ्र भुगतान हो सकता है। इस योजना के बजट के बारे में स्टेट या संबंधित कंपनी को ही जानकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed