{"_id":"63c82bf0a25ca8521373a41b","slug":"100-houses-of-saloni-could-not-be-lit-by-electricity-chamba-news-c-19-1-34444-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी के 100 घर नहीं हो पाए बिजली से रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी के 100 घर नहीं हो पाए बिजली से रोशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल के तहत डियूर, सलूणी, भांदल, किहार, मंजीर, खरोटी, सालवां, तेलका और हिमगिरी के 100 मकान बिजली की रोशनी से जगमगा नहीं पाए हैं। विद्युत बोर्ड के उपमंडल कार्यालय से इन सौ आवेदकों के घरों में बिजली के मीटर न लगना इसकी वजह है। बिजली मीटरों के लिए आवेदन किए दो माह बीत जाने के बावजूद बिजली कनेक्शन न मिलने से लोग स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वहीं विद्युत बोर्ड के अधिकारी बिजली मीटर और पीबीसी वायर की उपलब्धता न होने की बात कह कर अपना पक्ष रख रहे हैं। खैर, बिजली कनेक्शन की आस लिए ग्रामीणों को अब भी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
ग्रामीणों चतरो राम, रमेश कुमार, छांगू राम, विजय कुमार, कुलदीप कुमार, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, प्रमोद कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि दो माह बाद भी उन्हें बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाया है। जबकि उन्होंने नए मकान बनाकर बिजली का मीटर लगवाने के लिए सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूर्ण कर सलूूणी स्थित विद्युत उपमंडल कार्यालय में आवेदन किए हैं। बावजूद इसके अभी तक उन्हें बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाया है। बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे उनकी मुसीबतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने बोर्ड प्रबंधन के आलाधिकारियों से बिजली के मीटर और पीबीसी वायर उपलब्ध करवा कर उन्हें बिजली कनेक्शन प्रदान करने की मांग उठाई है।
विद्युत उप मंडल सलूणी के सहायक अभियंता अनिल रघुवंशी ने बताया कि विद्युत कार्यालय में बिजली मीटर और तार खत्म हो चुके हैं। जैसे ही मीटर और बिजली के तार कार्यालय में पहुंचेंगे, आवेदकों के बिजली मीटर लगवा दिए जाएंगे।