फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   10 players selected for state level chess competition

Chamba News: शतरंज प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ी चयनित

Mon, 30 Dec 2024 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 30 Dec 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
10 players selected for state level chess competition
चंबा में शतरंज प्रतियोगिता के ट्रायल के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
चंबा। जिला शतरंज एसोसिएशन चंबा ने जिला मुख्यालय में ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन किया। इसमें जिले के 31 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 10 का चयन किया गया।
विज्ञापन

लड़कों की ओपन टीम में शिवम ठाकुर, सक्षम सहगल, जयेश जसवाल, आबिद खान और कार्तिक का चयन हुआ, जबकि लड़कियों की टीम में श्रुति शर्मा, रिद्धि रैणा, कियारा जोशी, आयुषी ठाकुर और हनी ने जगह बनाई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव सूरी ने बताया कि ये सभी 10 खिलाड़ी 11 और 12 जनवरी को सोलन के कुनिहार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की फीस एसोसिएशन द्वारा वहन की जाएगी। ये खिलाड़ी एसोसिएशन द्वारा नियुक्त मैनेजर के साथ 10 जनवरी को चंबा से रवाना होंगे।
डॉ. सूरी ने कहा कि शतरंज के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में नियमित प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। शतरंज न केवल दिमाग को तेज और सक्रिय बनाता है, बल्कि स्मृति, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार करता है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य सदस्य नवजोत जोशी, चंदन सहगल, जितेश शर्मा, तनुज रैणा, चंदन चौणा, जितेंद्र सहगल, भूपेश ठाकुर, कमलेश्वर सिंह और अश्वनी राठौर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed