{"_id":"61dad06616e3fd124b49d1e8","slug":"1-25-crore-loss-due-to-rain-and-snowfall-in-saluni-chamba-news-sml396143687","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी में बारिश और बर्फबारी से 1.25 करोड़ का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी में बारिश और बर्फबारी से 1.25 करोड़ का हुआ नुकसान
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला के पास पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाने में जुटी जेसीबी मशीन।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में भारी बारिश और बर्फबारी से लोक निर्माण विभाग को सवा करोड़ का नुकसान हुआ। खराब मौसम की वजह से सड़कों पर भूस्खलन हुआ। इससे सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
कई स्थानों पर तारकोल उखड़ गई। यातायात के लिए बीस से अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं। इन्हें लोनिवि ने यातायात की आवाजाही के लिए मशीनरी लगा दी है। लेकिन मरम्मत में खराब मौसम खलल डाल रहा है।
पिछले चार दिनों से चंबा जिले में बारिश और बर्फबारी का कहर जारी है। विकास खंड सलूणी के ऊपरी क्षेत्र बर्फ से ढक चुके हैं। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश ने काफी कहर ढहाया है। लोग ठंड से घरों में दुबके हैं। खराब मौसम ने यातायात बहाल रखने के लिए लोनिवि की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश में बंद सड़कों को खोलने के लिए बेशक विभागीय कर्मचारी डटे हैं। लेकिन बार-बार मार्ग अवरुद्ध होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि सलूणी मंडल में विभाग को सवा दो करोड़ का नुकसान हुआ है। बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है।