फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba Teacher arrested in girl kidnapping case suspended Education Directorate takes action

Chamba: युवती के अपहरण मामले में गिरफ्तार शिक्षक निलंबित, शिक्षा निदेशालय ने की कार्रवाई

Fri, 24 Oct 2025 06:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 Oct 2025 06:06 PM IST
सार

चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के एक गांव की युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार शिक्षक को शिक्षा निदेशालय ने निलंबित कर दिया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहा है। वहीं, युवती का अभी तक सुराग नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Chamba Teacher arrested in girl kidnapping case suspended Education Directorate takes action
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सलूणी क्षेत्र में युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को शिक्षा निदेशालय ने निलंबित कर दिया है। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया था। आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहा है। वहीं, युवती का अभी तक सुराग नहीं मिला है। युवती 28 सितंबर से लापता है। युवती के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस टीम आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर रही है। शिक्षा विभाग के ओएसडी उमाकांत आनंद ने बताया कि निदेशालय की ओर से शिक्षक को निलंबित किया गया है। इसकी सूचना संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य को भी प्रेषित कर दी है।

विज्ञापन

ग्रामीणों और एसएमसी ने की थी शिकायत
रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खोरसू में कार्यरत एक जेबीटी शिक्षक के खिलाफ शराब पीकर स्कूल आने के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उपमंडलाधिकारी (सिविल) धर्मेश कुमार ने जांच के बाद संबंधित शिक्षक हिट्टू मच्छान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति की शिकायतों के बाद की गई है। इसमें शिक्षक के लगातार शराब के नशे में स्कूल आने की बात कही गई थी।

ग्रामीणों ने एसडीएम रोहड़ू को मौखिक रूप से और व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दी थी कि उक्त शिक्षक सनियमित रूप से विद्यालय में नशे की हालत में पहुंचता और विद्यार्थियों के समक्ष अनुचित व्यवहार करता है। शिकायत मिलते ही एसडीएम ने मौके पर जाकर सच्चाई जानने का निर्णय लिया। 24 अक्तूबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे एसडीएम धर्मेश कुमार स्वयं खोरसू विद्यालय पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्कूल प्रबंधन समिति और महिला मंडल की सदस्यों से बातचीत की। जांच के दौरान संबंधित शिक्षक की स्थिति देखकर स्पष्ट हुआ कि वह नशे के प्रभाव में हैं। एसडीएम ने मौके पर ही उसे सिविल अस्पताल रोहड़ू भेजा, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण किया।

एसडीएम ने पूरी रिपोर्ट, मेडिकल दस्तावेजों और ग्रामीणों की शिकायतों के साथ शिक्षा निदेशक शिमला को भेजी है। अब शिक्षा विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई का इंतजार है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed