फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News Case filed against youth for objectionable comment on PM Modi photo

Chamba News: पीएम मोदी की तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक पर केस

Thu, 15 May 2025 07:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 15 May 2025 07:26 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक युवक ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी जांच के लिए लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Chamba News Case filed against youth for objectionable comment on PM Modi photo
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चुराह उपमंडल के एक युवक पर सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री की तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने का आरोप लगा है। इस पोस्ट की भाषा को देश विरोधी और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाला माना गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को पूछताछ के लिए थाने तलब किया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि पोस्ट को सोशल मीडिया पर डाला गया था लेकिन, बाद में संभवतः डिलीट कर दिया। इस कारण पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी जांच के लिए लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इस तरह की पोस्ट समाज में विभिन्न समुदायों के बीच तनाव और घृणा को बढ़ावा दे सकती है। इसी आधार पर मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें और ऐसी कोई भी गतिविधि न करें जिससे शांति और एकता को नुकसान पहुंचे। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर तकनीकी जांच के लिए लैब भेजने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed