{"_id":"68f0fec094d3c1960b004120","slug":"chamba-four-teachers-absent-from-school-will-face-suspension-sdm-pangi-said-action-will-be-taken-on-friday-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: स्कूल से नदारद चार शिक्षकों पर गिरेगी निलंबन की गाज, एसडीएम पांगी बोले- शुक्रवार को होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: स्कूल से नदारद चार शिक्षकों पर गिरेगी निलंबन की गाज, एसडीएम पांगी बोले- शुक्रवार को होगी कार्रवाई
Thu, 16 Oct 2025 07:48 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 16 Oct 2025 07:48 PM IST
सार
Pangi School Incident: पांगी के एक स्कूल में नदारद मिले चार शिक्षकों पर राजस्व मंत्री के आदेश पर मामले की जांच करने के बाद शुक्रवार को शिक्षक सस्पेंड किए जाएंगे।
विज्ञापन
पांगी के स्कूल में पहुंचे जगत सिंह नेगी। (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जनजातीय क्षेत्र पांगी के एक स्कूल में नदारद मिले चार शिक्षकों को जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने निलंबित कर चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन्होंने वीरवार को एसडीएम पांगी को जारी किए। उन्होंने कहा कि उनके शिमला पहुंचने से पहले चारों शिक्षकों को निलंबित करने के ऑर्डर पहुंच जाने चाहिए। अन्यथा सरकार अपने स्तर पर भी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
बुधवार को जब जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मिडिल स्कूल थांदल का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूल टाइम के बाद भी बच्चे गेट के बाहर खड़े थे और स्कूल में शिक्षक नहीं थे। उन्होंने गेट का ताला तुड़वाकर बच्चों को स्कूल के भीतर भेजा। इसकी शिकायत ग्रामीणों और अभिभावकों ने मंत्री को रास्ते में रोककर की थी। इस दौरान एक शिक्षक स्कूल कुछ देर के बाद पहुंच था। जिसने देरी से आने के लिए माफी भी मांग ली, लेकिन अन्य चार शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे थे। अब उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम पांगी रमन घरसंघी ने बताया कि राजस्व मंत्री के आदेश पर मामले की जांच करने के बाद शुक्रवार को शिक्षक सस्पेंड किए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह ने बताया कि मिडल स्कूल थांदल से नदारद अध्यापकों के मामले में विभागीय जांच बिठा दी गई है। साच विद्यालय के प्रधानाचार्य को दो दिन के भीतर पूरे मामले पर अपनी रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन