फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chaitra Navratri 2025 Thousands of devotees paid obeisance at the Shaktipeeths of Himachal Pradesh

Chaitra Navratri 2025: हिमाचल के शक्तिपीठों में दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, चढ़ा इतना चढ़ावा

Mon, 31 Mar 2025 10:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 31 Mar 2025 10:22 PM IST
सार

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शक्तिपीठों में हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। जिला कांगड़ा की बात करें तो यहां की प्रसिद्ध शक्तिपीठों में 46 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Thousands of devotees paid obeisance at the Shaktipeeths of Himachal Pradesh
ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में दूसरे नवरात्र पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। माता चिंतपूर्णी मंदिर में दूसरे नवरात्र पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। चैत्र नवरात्रों के दौरान मंदिर के कपाट रोजाना 4:00 बजे खोल दिए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से माता रानी के दर्शन कर सकें।

विज्ञापन


जिला कांगड़ा की प्रसिद्ध शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन 46 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगाना शुरू हो गई थीं। मंदिरों के कपाट भी सुबह चार बजे से खुले। नवरात्र के दूसरे दिन ज्वालामुखी में मां ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान ज्वालामुखी में 22 हजार श्रद्धालुओं, चामुंडा में 10 हजार और कांगड़ा में 14 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं नवरात्र के पहले दिन ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 10 लाख और कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में 6,60,644 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया।

विज्ञापन

कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धा
श्री नयना देवी जी मंदिर में दूसरे नवरात्रे पर करीब 35 हजार श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। इसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। उधर, बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई में सोमवार को करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

चढ़ावा सार्वजनिक करने पर रोक
श्री नयना देवी जी में चैत्र नवरात्रों के दौरान मंदिर न्यास को करोड़ों रुपये का चढ़ावा प्राप्त होता है। इसमें नकदी, सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा भी शामिल है। इस चढ़ावे को हर एक दिन बाद बता दिया जाता था। लेकिन इस बार इसे सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर न्यास अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश गृह विभाग की ओर से चढ़ावे को सार्वजनिक न करने के निर्देश जारी हुए हैं, जिसके चलते चढ़ावे को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed