फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bollywood actor Govinda wife reached to visit Mata Shri Naina Devi ji performed puja with her daughter

Himachal News: माता श्री नयना देवी जी के दर्शन के लिए पहुंचीं गोविंदा की पत्नी, बेटी संग की पूजा अर्चना

Tue, 04 Feb 2025 05:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Feb 2025 05:48 PM IST
सार

मंगलवार को बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ मां नयना देवी जी के दर्शन किए।

विज्ञापन
bollywood actor Govinda wife reached to visit Mata Shri Naina Devi ji performed puja with her daughter
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बेटी टीना आहूजा के साथ किए मां नयना देवी के दर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विख्यात शक्तिपीठ माता श्री नयना देवी में मंगलवार को बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ माता के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने मां के चरणों में नतमस्तक होकर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी अमित कुमार ने सुनीता आहूजा और उनकी बेटी से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डलवाई गईं। पुजारी अमित शर्मा ने उन्हें माता श्री नयना देवी जी के इतिहास, चमत्कार और मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंदिर न्यास की ओर से सुनीता आहूजा का चुनरी और प्रसाद देकर स्वागत किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
विज्ञापन


सुनीता आहूजा ने वार्ता के दौरान बताया कि वह हर वर्ष माता चिंतपूर्णी, ज्वाला जी और ब्रजेश्वरी मंदिर के दर्शन करती रही हैं, लेकिन माता श्री नयना देवी जी के दर्शन उनसे हमेशा छूट जाते थे। इस बार उन्होंने यात्रा की शुरुआत माता श्री नयना देवी जी के दर्शन से की है, ताकि उन्हें मां का आशीर्वाद प्राप्त हो और आगे के सभी तीर्थ दर्शन भी शुभ रहें। सुनीता आहूजा ने माता के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed