फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   father teasing with daughter

बेटी से छेड़छाड़ करने वाले पिता पर केस

Thu, 10 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)। Updated Thu, 10 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन

कोट कहलूर थाना के अंतर्गत एक पिता अपनी ही बेटी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मां ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका पति काफी समय से बेटी के साथ इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रहा था। जब उसकी यह हरकतें बढ़ गई तो मजबूर होकर उसे पुलिस में इसकी शिकायत करनी पड़ी।
विज्ञापन


पुलिस ने भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भादंसं की धारा 354 बी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी मामले की प्रारंभिक जांच चल रही है, जिस वजह से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक छानबीन करने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कोट कहलूर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें भी करता है। हालांकि, वह पहले काफी समय तक लोक लाज के चलते चुप रही।

लेकिन, जब पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसकी यह हरकतें बढ़ने लगी तो उसे बेटी के मान सम्मान की खातिर केस दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार इस मामले में छानबीन की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पिता के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। मां ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर इसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed