फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chehad simiti invite great khali to fight

चैहड़ में कुश्ती को ग्रेट खली बुलाएगी कमेटी

Mon, 07 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)। Updated Mon, 07 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
chehad simiti invite great khali to fight
चैहड़ में कुश्ती को ग्रेट खली बुलाएगी कमेटी - फोटो : अमर उजाला

 राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुका घुमारवीं के चैहड दंगल में डब्ल्यू डब्ल्यू रेसलिंग चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ खली को कुश्ती लड़ने के लिए दंगल कमेटी उनसे संपर्क करेगी। दंगल में खली को इंडियन स्टाइल में कुश्ती लड़ने की चुनौती देने वाले जगदीश पहलवान के साथ कुश्ती लड़ने के बारे बात की जाएगी।

विज्ञापन


कमेटी के प्रधान हरिया राम और महासचिव कमल ठाकुर ने बताया कि यदि खली ने जगदीश पहलवान की चुनौती को स्वीकार कर लिया, तो इस कुश्ती को चैहड़ में 18 अप्रैल को होने वाले दंगल में मुकाबला आयोजित करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चैहड़ का अखाड़ा फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है। चैहड में भारत केसरी दंगल 18 अप्रैल को होगा। दंगल में देश के बड़े-बड़े अखाड़ों से पहलवानों के साथ संपर्क करके उन्हें कुश्ती लड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका सैकडों लोग लुत्फ उठाते हैं। उन्होंने कहा कि चैहड़ दंगल कमेटी के सदस्य जगदीश उर्फ लुहारू कुश्तियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके हैं। जगदीश पहलवान ने डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ में अंडर टेकर जैसे रेसलर को धूल चटाने वाले हिमाचल प्रदेश के दलीप सिंह राणा उर्फ खली को इंडियन स्टाइल कुश्ती का चैलेंज दिया है।

इसके बारे में चैहड़ कमेटी के प्रधान हरिया राम ने कहा कि इस कुश्ती को करवाने के लिए खली से बात की जाएगी। ताकि इस कुश्ती को 18 अप्रैल को होने वाले चैहड़ दंगल में आयोजित करवाया जा सके। कमेटी के कुछ सदस्य जल्द ही लुधियाना या जालंधर में जाकर खली से संपर्क करेंगे।


अगर ये कुश्ती अंतिम रूप लेती है तो हिमाचल के लोगों के लिए गर्व की बात होगी। कमेटी के महासचिव कमल ठाकुर ने बताया कि यदि यह कुश्ती हुई तो, इसका समय कम से कम 10 मिनट निर्धारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed