{"_id":"6707cbe4e0d8d85ad400cadb","slug":"bilaspur-news-10th-class-student-commits-suicide-in-berthin-no-suicide-note-found-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरठीं में दसवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरठीं में दसवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 10 Oct 2024 06:13 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं/शाहतलाई(बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं/शाहतलाई(बिलासपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:13 PM IST
सार
जिला बिलासपुर के बरठीं में 15 साल की किशोरी ने आत्महत्या की है, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपमंडल झंडूता के बरठीं में 15 साल की किशोरी ने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। किशोरी दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना बुधवार शाम को हुई है। तलाई थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को अचेत अवस्था में किशोरी गांव बरठीं तहसील झंडूता बिलासपुर को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। तलाई थाना से एक टीम अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
मौके पर मृतक किशोरी के पिता सहित अन्य के बयान दर्ज किए। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी शाम खाना खाने के बाद कमरे में गई। जब उसे आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे जाकर देखा तो फंदे से लटकी हुई थी। फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचा। उधर, मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में कराया गया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन