फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BCS Students Kidnapping Case After watching Crime Patrol accused hatched a conspiracy to kidnap the children

BCS Students Kidnapping Case : क्राइम पेट्रोल देखकर आरोपी ने रची बच्चों के अपहरण की साजिश, रिवॉल्वर से डराया

Tue, 12 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

राजधानी शिमला के बीसीएस के तीन छात्रों के अपहरण के मामले में आरोपी कई खुलासे कर रहा है। आरोपी ने बताया कि टीवी कार्यक्रम क्राइम पेट्रोल देखकर इस वारदात की योजना बनाई थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
BCS Students Kidnapping Case After watching Crime Patrol accused hatched a conspiracy to kidnap the children
आरोपी सुमित सूद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के तीन छात्रों के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुमित सूद ने खुलासा किया है कि उसने टीवी कार्यक्रम क्राइम पेट्रोल देखकर इस वारदात की योजना बनाई थी। आठ से दस दिन पहले सुमित ने अपहरण का फैसला लिया था। मेरठ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले सुमित ने बच्चों के अभिभावकों से फिरौती मांगने के लिए कैलिफोर्निया का वर्चुअल नंबर इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

आरोपी तीसरी से आठवीं कक्षा तक बीसीएस में ही पढ़ा है और संपन्न परिवार से है, लेकिन कारोबार में भारी नुकसान के बाद उसने अपराध का रास्ता चुना। आरोपी जानता था कि राखी के दिन अधिकांश छात्र टाउन आउटिंग लीव पर जाते हैं। इसी वजह से वह सुबह 5:45 बजे स्कूल गेट के पास पहुंच गया। दोपहर 12:12 बजे जैसे ही तीनों छात्र खलीनी की ओर निकले, सुमित ने खुद को स्कूल का पुराना छात्र बताते हुए कहा कि वह उन्हें ऑकलैंड टनल के पास छोड़ देगा, जहां से तीनों आसानी से मालरोड पहुंच सकते हैं। बच्चे झांसे में आकर गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद वह टॉलैंड, छोटा शिमला और संजौली बाईपास होते हुए ढली पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने गलत दिशा में जाने पर विरोध किया तो आरोपी ने बताया कि तुम किडनैप हो गए हो। एक बच्चे ने कहा, क्या आप हमारे साथ प्रैंक कर रहे हो। कुफरी में आरोपी ने गाड़ी साइड में लगाकर बच्चों को रिवॉल्वर दिखाई, जिससे तीनों डर गए। आरोपी ने तीनों बच्चों को एक दूसरे की आंखों पर टेप लगाने को कहा। डर कर तीनों ने टेप लगा दी। इसके बाद वह बच्चों को ठियोग से कोटखाई के कोकुनाला स्थित अपने घर ले गया। साढ़े तीन बजे यहां पहुंचने के बाद बच्चों के कपड़े बदलवाकर उन्हें स्वैटर पहनाए और कहा कि तुम अभी सोलन में हो। फ्रिज से पिज्जा निकाल कर उन्हें खाने को दिया और अभिभावकों के नंबर मांगे।

विज्ञापन

सीसीटीवी से मिली अहम सुराग, 13 तक पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी
पुलिस ने बीसीएस गेट के बाहर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि शनिवार दोपहर 12:12 बजे तीनों छात्र स्कूल में एंट्री के बाद बाहर निकले। उनके पीछे कुछ अन्य छात्र भी बाहर निकले। अन्य छात्र खलीनी और टॉलैंड में लगे सीसीटीवी में दिखे, पर ये तीन नहीं मिले। पुलिस ने बीसीएस, विजिलेंस ऑफिस और नजदीकी होटलों के बाहर से गुजरने वाली गाड़ियों का रिकॉर्ड खंगाला। जांच में एक टैक्सी नंबर की गाड़ी और आरोपी की गाड़ी संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने पहले टैक्सी नंबर की गाड़ी को वेरीफाई करवाया। इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया कि दिल्ली नंबर की दूसरी गाड़ी में तीनों बच्चों को ले जाया गया है। उधर, आरोपी को सोमवार को जिला कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed