{"_id":"67519ce88c22d9d9c30bef63","slug":"baddi-bribery-case-accused-shifted-to-kathu-jail-appear-in-court-on-friday-cbi-will-demand-extension-of-remand-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी रिश्वत मामला: कैथू जेल शिफ्ट किए आरोपी, आज कोर्ट में होगी पेशी; सीबीआई रिमांड अवधि बढ़ाने की करेगी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी रिश्वत मामला: कैथू जेल शिफ्ट किए आरोपी, आज कोर्ट में होगी पेशी; सीबीआई रिमांड अवधि बढ़ाने की करेगी मांग
Fri, 06 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:00 AM IST
सार
ईपीएफओ के बद्दी कार्यालय के क्षेत्रीय आयुक्त रवि आनंद, प्रवर्तन अधिकारी मदन लाल भट्टी और प्राइवेट कंसल्टेंट संजय कुमार को कैथू जेल शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को जिला अदालत चक्कर में पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
दस लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के बद्दी कार्यालय के क्षेत्रीय आयुक्त रवि आनंद, प्रवर्तन अधिकारी मदन लाल भट्टी और प्राइवेट कंसल्टेंट संजय कुमार को कैथू जेल शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को जिला अदालत चक्कर में पेश किया जाएगा। सीबीआई अधिकारी इन आरोपियों का पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग करेंगे। सीबीआई जांच में पता चला है कि इन आरोपियों की दिल्ली और उत्तर प्रदेश में प्रापर्टी है। इसका रिकाॅर्ड खंगालने के साथ-साथ रिश्तेदारों की संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि सीबीआई ने क्षेत्रीय आयुक्त समेत तीन लोगं को 9 दिन पहले रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तब से ये तीनों आरोप रिमांड पर चल रहे हैं। सीबीआई का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। हालांकि, आरोपियों ने 10 लाख रुपये की रिश्वत की बात को कबूला भी है। सीबीआई इस मामले में तह तक जाना चाहती है। ऐसे में रिमांड अवधि को बढ़ाने की बात की जा रही है। इन आरोपियों के बैंक खाते सील कर दिए हैं। तीनों का वित्तीय लेन-देन का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इनके खातों में कब-कब कितनी ट्रांजेक्शन हुई है, इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन