{"_id":"9e0c70c196a5e335295b4fea09591f08","slug":"attempted-to-killed-her-daughter-in-law-and-now-suicide-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहू को गोली मार खुद को उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने बहू को गोली मार खुद को उड़ाया
अमर उजाला, सुजानपुर/पालमपुर/थुरल।
Updated Tue, 01 Oct 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव आलमपुर बाग में एक व्यक्ति ने तकरार के बाद बहू को गोली मार दी और फिर खुद को गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन
बहू को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया है।
बताया जाता है कि रविवार रात से रणजीत सिंह (58) और उसकी बहू रंजना (34) के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। यह बहसबाजी सोमवार सुबह तक चलती रही।
इसके बाद रणजीत ने बाहर कहीं जाकर शराब पी ली। जब वह घर आया तो दोनों में फिर बहस हो गई।
इसके बाद रणजीत ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और बहू के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने रणजीत से बंदूक छीन ली।
घायल रंजना को पहले सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते टांडा मेडिकल कालेज और फिर वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बताते हैं कि घटना के कुछ देर बाद जब नशा उतरा तो रणजीत बंदूक लाया और खुद के गले गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया है
विज्ञापन
थाना प्रभारी लंबागांव सुनील राणा ने कहा कि घायल महिला को टांडा से पीजीआई रेफर किया गया है।
जबकि मृतक रणजीत का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।