{"_id":"4e317ab521afaee763d72d9d52ec5ca0","slug":"asaram-bapu-cartoonist-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम पर कार्टून बनाने वाले को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम पर कार्टून बनाने वाले को मिली धमकी
अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 30 Sep 2013 07:15 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में जेल में बंद आसाराम का कार्टून बनाने पर धर्मशाला के कार्टूनिस्ट अरविंद शर्मा को धमकी मिली है।
विज्ञापन
आसाराम के समर्थकों ने कार्टूनिस्ट को कार्टून बनाने से मना करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित ने इस बाबत एक शिकायत पत्र पुलिस हेडक्वार्टर धर्मशाला को दिया है।
कार्टूनिस्ट अरविंद शर्मा ने पीछे दिनों आसाराम पर कुछ कार्टून बनाकर सोशल साइट फेसबुक पर अपलोड किए थे।
इसके बाद चंडीगढ़ स्थित आशाराम के कुछ समर्थकों ने साइट पर ही उन्हें गालियां और धमकियां देनी शुरू कर दीं। बाद में उन्हें फोन पर भी धमकाया गया।
अरविंद ने बताया कि अलग-अलग नंबरों से फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही इस तरह के कार्टून न बनाने की हिदायत दी है।
अरविंद शर्मा ने इस बाबत अपनी शिकायत डीएसपी हितेंद्र लखनपाल से की है।
वहीं, डीएसपी हितेंद्र लखनपाल ने बताया कि इस बारे में उन्हें शिकायत मिली है। मामला दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।