फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   apple chips like potatoes will now be available in the market price will be Rs 750 per kg

Apple Chips: आलू की तरह अब बाजार में एप्पल चिप्स भी मिलेंगे, इतनी होगी कीमत; बागवानों की आय होगी दोगुना

Wed, 11 Sep 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा बलदेव राज, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
बलदेव राज, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 04:00 AM IST
सार

चिप्स के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। अब लोगों को सेब के चिप्स भी मिलेंगे। आलू के चिप्स की तरह ही इसकी पैकिंग होगी। 

विज्ञापन
apple chips like potatoes will now be available in the market price will be Rs 750 per kg
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

आलू के चिप्स की तरह बाजार में अब लोगों को एप्पल चिप्स भी मिलेंगे। सेब के चिप्स से बागवानों की आय दोगुना होगी। डॉ. वाईएस परमार वानिकी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा के वैज्ञानिकों का यह प्रयोग सफल हुआ है। एक किलो सेब से करीब 750 रुपये की कमाई होगी। आलू के चिप्स की तरह ही इसकी पैकिंग होगी। आधा किलो चिप्स के पैकेट की पैकिंग देखने में आकर्षक होगी। हालांकि, इसका कंसेप्ट स्थानीय भाषा में शकोरी से लिया गया है।

विज्ञापन


खुमानी को सूखाकर इसका प्रयोग किया जाता है, जिसे शकोरी कहते हैं। बागवानी अनुसंधान केंद्र की ओर से हिमालय क्षेत्र में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए यह प्रयोग किया गया है। किसान एप्पल चिप्स तैयार करने के लिए यूनिट लगा सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ जानकारी भी देंगे। अनुसंधान केंद्र की ओर से बिच्छू बूटी का पास्ता, चटनी का पास्ता, सत्तू का विटा, केक भी तैयार किया है।
विज्ञापन


हिमालय क्षेत्र में बागवानों के पास भूमि कम है। बागवानी की विभिन्न पद्धतियों के माध्यम से लोगों की आजीविका में वृद्धि की जा सकती है। बागवान उच्च घनत्व वाले सेब के पौधे अपने बगीचों में लगाएं। उत्पादन क्षमता उच्च घनत्व वाले पौधों की 9 से बढ़कर 30 हेक्टेयर तक उत्पादन लिया जा सकता है। आलू की तरह एप्पल चिप्स तैयार किए गए हैं, जो किसानों की आय बढ़ाएगा- देविना वैद्य, एसोसिएट निदेशक, क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं ट्रेनिंग सेंटर बजौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed