फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Another youth dies of chitta overdose in Shimla Himachal Pradesh

Himachal Pradesh: चिट्टे ने लील ली एक और युवक की जान, शिमला शहर में हफ्ते में नशे से तीसरी मौत; जानें

Tue, 25 Feb 2025 08:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Feb 2025 08:49 PM IST
सार

शिमला शहर के एक उपनगर के रहने वाले युवक ने घर पर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से चिट्टे का आदी था। 

विज्ञापन
Another youth dies of chitta overdose in Shimla Himachal Pradesh
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में चिट्टे ने एक और युवक की जिंदगी लील ली। शहर के एक उपनगर के रहने वाले युवक ने घर पर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से चिट्टे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन


युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस दर्ज हैं। मौत के बारे में परिजनों ने पुलिस को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी है। शिमला शहर की बात करें तो चिट्टे के नशे के कारण हफ्ते के भीतर तीसरी मौत का मामला सामने आया है। इससे पहले ढली और चक्कर क्षेत्र में युवक की चिट्टे ने जिंदगी लील ली। संजौली के समिट्री में मंडी जिले के युवक का शव निर्माणाधीन भवन में मिला था।
विज्ञापन


चिट्टे के नशे ने शिमला जिले में सैकड़ों युवाओं को चपेट में ले लिया है। पुलिस की नशा माफिया पर कड़ी कार्रवाई के बावजूद नशे की वजह से युवाओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ज्यादातर मामलों में आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि इसलिए नहीं हो पाती है क्योंकि लोकलाज के कारण परिजन इस बारे में पुलिस को सूचित नहीं करते हैं और अस्पताल में भी नहीं पहुंचते हैं। यही वजह है कि सरकार और पुलिस के पास नशे के कारण मौत के मामलों का सही आंकड़ा नहीं मिल पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed