फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After the price hike milk purchase increased by 50 thousand liters in Milkfed

HP Milkfed: दाम बढ़ने के बाद मिल्क फेड में 50 हजार लीटर दूध खरीद बढ़ी, पशुपालकों का भी बढ़ा मुनाफा

Fri, 06 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

मिल्क फेड की रोजाना दूध की खरीद में 50 हजार लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दूध के दाम बढ़ने के बाद पशुपालक अब अन्य जगहों पर भटकने के बजाय मिल्कफेड को ही प्राथमिकता के आधार पर दूध बेच रहे हैं।

विज्ञापन
After the price hike milk purchase increased by 50 thousand liters in Milkfed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दूध के दाम बढ़ने के बाद राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मिल्क फेड) की रोजाना दूध की खरीद में 50 हजार लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस साल अब तक 13.20 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ने के बाद प्रदेशभर से बड़ी मात्रा में दूध मिल्क फेड के पास आ रहा है। प्रदेश के 11 डेयरी संयंत्रों में दूध की खरीद सामान्य से अधिक हो गई है, जिससे पशुपालकों अच्छा लाभ हो रहा है।

विज्ञापन


दूध के दाम बढ़ने के बाद पशुपालक अब अन्य जगहों पर भटकने के बजाय मिल्कफेड को ही प्राथमिकता के आधार पर दूध बेच रहे हैं। मंडी जिले के चक्कर स्थित मिल्क फेड डेयरी प्लांट में दूध की खरीद में 20 हजार लीटर की बढ़ोतरी देखी गई है। यहां औसतन 50 हजार लीटर दूध रोज खरीदा जाता था, जो अब 70 हजार लीटर प्रतिदिन तक पहुंच गया है। प्रदेशभर में मिल्क फेड पहले 1.40 लाख लीटर दूध रोजाना खरीदता था, अब यह आंकड़ा 1.90 लाख लीटर तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

मिल्क फेड के अनुसार, दाम में बढ़ोतरी के बाद दूध की खरीद में भारी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में एक जनवरी 2024 से दूध के दाम में 6 रुपये और 1 अप्रैल 2024 से 7.20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे कुल मिलाकर 13.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिसंबर 2023 में गाय के दूध की कीमत प्रति लीटर 31.80 रुपये थी, जो अब 45 रुपये पहुंच गई है। भैंस का दूध भी 55 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

मिल्क फेड के घी, फ्लेवर वाले दूध, दही और अन्य उत्पादों की बाजार में भारी मांग रहती है। पशुपालक देवेंद्र कुमार, वीणा देवी और फेगड़े राम ने बताया कि पहले वे दूसरी जगहों पर दूध की सप्लाई कर रहे थे, लेकिन अब बेहतर रेट के कारण मिल्क फेड को दूध दे रहे हैं। इससे उन्हें अधिक लाभ हो रहा है। मिल्क फेड की शिमला में तैनात वरिष्ठ प्रबंधक प्रीति आर्य ने भी बताया कि दूध के दाम बढ़ने के बाद खरीद में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed