फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   accident: Two workers fall from a height of 40 feet at a chemical factory under construction; one dies.

बड़ा हादसा: निर्माणाधीन केमिकल फैक्टरी में 40 फीट की ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत

Wed, 28 Oct 2026 05:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 05:48 PM IST
सार

निर्माणाधीन केमिकल फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया। करीब 40 फीट की ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहे दो मजदूर सीमेंट की शीट टूटने से नीचे पक्के फर्श पर जा गिरे। 

विज्ञापन
accident: Two workers fall from a height of 40 feet at a chemical factory under construction; one dies.
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतोषगढ़ में निर्माणाधीन केमिकल फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया। करीब 40 फीट की ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहे दो मजदूर सीमेंट की शीट टूटने से नीचे पक्के फर्श पर जा गिरे। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल मजदूर ने फैक्टरी प्रबंधन पर काम के दौरान उचित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद गुलफान करीब डेढ़ महीने से संतोषगढ़ स्थित निर्माणाधीन केमिकल फैक्टरी में वेल्डर का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


बीते मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह अपने साथियों झाहुल हक, शायलम और रिजवान गुलफान के साथ इमारत में लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान सीमेंट की शीट टूट गई और गुलफान और झाहुल हक नीचे गिर गए। दोनों को चोटें आईं। झाहुल हक को गंभीर चोटें लगी थीं, जबकि गुलफान की बाजू और कूल्हे में चोट आई। हादसे के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, लेकिन झाहुल हक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलफान का अस्पताल में उपचार किया गया। उनके साथ काम कर रहे अन्य दो मजदूर सुरक्षित रहे। घायल मजदूर मोहम्मद गुलफान ने आरोप लगाया कि फैक्टरी प्रबंधन ने काम के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए थे। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि थाना सदर ऊना के तहत फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस चौकी संतोषगढ़ की टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed