फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   a person had set up a current to catch fish and he himself got caught in it and died solan himachal

हिमाचल प्रदेश: मछली पकड़ने के लिए लगाया था करंट, खुद चपेट में आया व्यक्ति, मौत; गंबर खड्ड में पेश आया हादसा

Mon, 21 Jul 2025 07:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Jul 2025 07:45 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। हुआ यूं कि व्यक्ति ने मछली पकड़ने के लिए कंरट लगा रखा था, यानि साथ लगते एक घर से बिजली का तार जोड़ रखा था। लेकिन वो खुद ही इस करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
a person had set up a current to catch fish and he himself got caught in it and died solan himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंबर खड्ड में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय पेश आया, जब तीन लोग गंबर खड्ड में मछलियां पकड़ने गए थे। पानी में करंट लगाने के लिए उन्होंने साथ लगते एक घर से बिजली का तार जोड़ रखा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शेर सिंह राणा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


रविवार को प्रताप राणा पुत्र वीर सिंह राणा निवासी गांव व डाकघर ब्योलिया तहसील व जिला शिमला ने शिकायत दी है कि टेक बहादुर ने उसे बताया कि शेर सिंह राणा को गंबरपुल खड्ड के समीप धार सेरी गांव में बिजली का करंट लगा है। इस पर वह गंबरपुल खड्ड पहुंचा, जहां पर उसके बड़े भाई शेर सिंह राणा का शव खड़्ड किनारे पड़ा था। टेक बहादुर ने बताया कि वह शेर सिंह राणा, युवराज व प्रेमचंद के साथ मछलियां पकड़ने खड्ड में गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान धार सेरी गांव से एक व्यक्ति के घर से खड्ड में करंट लगाने के लिए बिजली का तार जोड़ा थी। मछलियां पकड़ने के बाद यह लोग फारिग हुए तो शेर सिंह राणा बिजली के तार को इकट्ठा करने लगा। तार बीच से कटा होने के कारण शेर सिंह राणा को करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed