फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A migrant person committed suicide under Police Station Bhoranj Hamirpur Himachal

Himachal Pradesh: परिवार को वीडियो कॉल कर कहा- अलविदा, फिर लगा लिया फंदा; शराब पीकर उठाया खौफनाक कदम; जानें

Tue, 29 Apr 2025 10:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 29 Apr 2025 10:02 PM IST
सार

पुलिस थाना भोरंज के तहत एक प्रवासी व्यक्ति ने की आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान श्रीकांत निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। श्रीकांत कुछ महीनों से लदरौर में रह रहा था और यहां पर किसी ज्वेलर की दुकान में काम करता था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
A migrant person committed suicide under Police Station Bhoranj Hamirpur Himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस थाना भोरंज के तहत एक प्रवासी व्यक्ति ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पंखे से फंदा लगाने से पहले उसने पश्चिम बंगाल में रहने वाले परिजनों को वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल में उसने सुसाइड करने की बात कही।

विज्ञापन


मृतक की पहचान श्रीकांत निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। श्रीकांत कुछ महीनों से लदरौर में रह रहा था और यहां पर किसी ज्वेलर की दुकान में काम करता था। कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल में उसकी बेटी भाग गई थी। इस सदमे से वह काफी आहत था। बीते दिन उसने शराब पी और उसके बाद पश्चिम बंगाल में रहने वाले परिवारजनों से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें अलविदा कहा। वीडियो कॉल में उसने बताया कि वह थोड़ी देर में सुसाइड कर लेगा।
विज्ञापन


परिवारजनों ने पश्चिम बंगाल से लदरौर में रहने वाले अपने जानकार लोगों से संपर्क साधा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद यह लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। श्रीकांत ने खौफनाक कदम उठा लिया था और उसका शव पंखे से लगे फंदे से लटका मिला। वहीं, मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उधर, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि फंदे से लटकने से प्रवासी की मौत हुई है। मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed