फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A huge fire broke out in a turpentine factory in Himachal Pradesh two workers sleeping in the room were burnt

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में तारपीन फैक्टरी में लगी भयंकर आग, कमरे में सोए दो कामगार जिंदा जले

Tue, 06 May 2025 02:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 06 May 2025 02:58 PM IST
सार

Solan Factory Fire: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में रामशहर क्षेत्र की भियुंखरी स्थित एक तारपीन फैक्टरी पूरी तरह से जल गई। वहीं, एक कमरे में सोए दो कामगारों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
A huge fire broke out in a turpentine factory in Himachal Pradesh two workers sleeping in the room were burnt
तारपीन फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामशहर क्षेत्र के भियुंखरी में मंगलवार तड़के एक बंद पड़ी तारपीन फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। इस हादसे में यूपी के दो कामगारों की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग से करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फैक्टरी में आग कैसे लगी, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन





 

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब सवा चार बजे फैक्टरी में आग लगी, जो तेजी से फैलकर पास बने रिहायशी कमरों तक जा पहुंची। इन कमरों में दो दर्जन से अधिक मजदूर रहते थे। आग का अहसास होते ही अधिकतर मजदूर भाग निकले, लेकिन गोंडा (यूपी) निवासी शिव कुमार (24) और अर्जन कुमार (50) सोए रह गए और आग की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य मजदूर जान बचाकर पास की खड्ड की ओर भागे।

विज्ञापन

दमकल विभाग की कई घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग ठंडी होने के बाद शेड के नीचे से दबे हुए दोनों कामगारों के शव बाहर निकाले। अग्निशमन अधिकारी जयपाल ठाकुर ने बताया कि बॉयलर और आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है।

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: पुलिस और बीआरओ के बीच विवाद, बर्फ और बहाली में देरी को लेकर हुई बहसबाजी; देखें वीडियो

उधर, पुलिस ने फैक्टरी के मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मालिक की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed