फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A fee of Rs 300 per person has been fixed for easy darshan at Chintpurni Mandir

Mata Chintpurni Mandir: चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये शुल्क निर्धारित

Wed, 13 Nov 2024 08:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 13 Nov 2024 08:37 PM IST
सार

चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करने के लिए प्रति श्रद्धालु 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह निर्णय बुधवार को बाबा श्री माईंदास सदन में मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन
A fee of Rs 300 per person has been fixed for easy darshan at Chintpurni Mandir
चिंतपूर्णी मंदिर (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करने के लिए प्रति श्रद्धालु 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पहले पांच और इससे कम श्रद्धालुओं के लिए 1100 रुपये देने पड़ते थे। अब पांच श्रद्धालुओं के लिए 1500 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन


यह निर्णय बुधवार को बाबा श्री माईंदास सदन में मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। इस बैठक में सभी मंदिर ट्रस्टी और ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। जिसमें मंदिर न्यास से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंदिर दर्शनों के लिए मंदिर न्यास की सुगम दर्शन प्रणाली में बदलाव करने का निर्णय लिया गया। जो श्रद्धालु लिफ्ट के जरिए 1100 रुपये देकर मंदिर दर्शन करते थे, उन्हें अब पांच लोगों के लिए 1100 की जगह 1500 रुपये का पास बनाना पड़ेगा। बुजुर्ग और दिव्यांगों को अब 50 की जगह 100 रुपये का पास बनाना पड़ेगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि सुगम दर्शन पास प्रणाली में पहले एक या एक से ज्यादा जितने भी श्रद्धालु पास बनाते थे, उन्हें 1100 रुपये खर्च करने ही पड़ते थे। अब श्रद्धालु प्रति व्यक्ति 300 रुपये खर्च करके भी सुगम दर्शन प्रणाली के तहत मंदिर जाकर दर्शन कर सकते है। बैठक के बाद उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी के ऑनलाइन दर्शन के लिए अंब और चिंतपूर्णी में दो-दो एलईडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। ताकि श्रद्धालुओं को दूर से ही दर्शन का अनुभव हो सके। मंदिर के आसपास की पंचायतों में 20 नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। जिससे क्षेत्र में रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्था बेहतर होगी। उपायुक्त ने चिंतपूर्णी यात्री भवन को लीज आउट करने के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed