फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   55 toll barriers will be auctioned in Himachal Pradesh from February 28 to March 3

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी 55 टोल बैरियरों की नीलामी, जानें विस्तार से

Wed, 26 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में 55 टोल बैरियरों की नीलामी होने जा रही है। बैरियर लेने वालों को अपने बजट से ही सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। जानें सबकुछ...

विज्ञापन
55 toll barriers will be auctioned in Himachal Pradesh from February 28 to March 3
टोल बैरियर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Meta

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 55 टोल बैरियरों की नीलामी 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने टोल बैरियरों की नीलामी से 165.75 करोड़ की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। इस बार बीते वर्ष के मुकाबले रिजर्व प्राइज 10 करोड़ रुपये अधिक बढ़ाया गया है। मैहतपुर-गगरेट बैरियर को 30 करोड़, बद्दी को 27 करोड़ और परवाणू बैरियर को 20 करोड़ में नीलाम किया जाएगा। नीलामी जिला स्तर पर होगी। बैरियर लेने वालों को अपने बजट से ही सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। फास्टैग सुविधा से जुड़ने वाले सात बैरियरों पर 45 दिन में कैशलेस वसूली शुरू करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर टेंडर को रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ने सभी जिलों में टोल बैरियरों की नीलामी का शेड्यूल जारी कर दिया है। सोलन, ऊना और शिमला में नीलामी 28 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी। सिरमौर और बिलासपुर में एक मार्च तथा नूरपुर और बीबीएन में नीलामी तीन मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सोलन में नीलामी जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, ऊना में बचत भवन, शिमला में कसुम्पटी स्थित कर एवं आबकारी विभाग के कार्यालय में नीलामी होगी। सिरमौर में नाहन स्थित एसएफडीए हॉल, बिलासपुर में जिला परिषद हॉल, नूरपुर में जाच्छ स्थित विभागीय कार्यालय और बीबीएन में नीलामी झाड़माजरी स्थित इंडस्ट्रियल हॉल में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed