फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   48 people from Himachal Pradesh invited to Republic Day parade in Delhi know all their names

Republic Day Parade: दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड पर हिमाचल प्रदेश के 48 लोगों को न्योता, जानें सबके नाम

Wed, 15 Jan 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 Jan 2025 01:00 AM IST
सार

नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए हिमाचल के 48 लोगों को आमंत्रित किया गया है। हिमाचल से आमंत्रित लोगों में सीमा सड़क संगठन, पीएम यशस्वी योजना और वाइब्रेंट विलेज योजना से जुड़े लोग हैं।
 

विज्ञापन
48 people from Himachal Pradesh invited to Republic Day parade in Delhi know all their names
परेड के दौरान महिला सैनिकों का दल मार्च करते हुए (फाइल फोटो)। - फोटो : डीडी न्यूज

विस्तार

केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए हिमाचल के 48 लोगों को आमंत्रित किया है। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में उच्च उपलब्धि हासिल करने वालों के अलावा सरकारी योजनाओं का अनुकरणीय उपयोग करने वाले व्यक्ति शामिल हैं। हिमाचल से आमंत्रित लोगों में सीमा सड़क संगठन, पीएम यशस्वी योजना और वाइब्रेंट विलेज योजना से जुड़े लोग हैं।

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन के 14 प्रतिनिधि, पीएम यशस्वी छात्रवृति योजना के 12 लाभार्थी और वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत किन्नौर की 13 महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य और इसी श्रेणी में लाहौल-स्पीति की 9 महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि शामिल हैं। बीआरओ से चंद्रशेखर, बुद्धि चंद, प्रेम बुद्ध, ईश्वर दत्त, सुनील कुमार, अशोक कुमार, कमल, अनीश कुमार, सोनम, खेम बहादुर, नंदलाल, ललित कुमार, सुनील कुमार और जॉन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


पीएम यशस्वी योजना के तहत एनआईटी हमीरपुर के छात्र अब्बू हरीश्वर, उमाशंकर कुशवाहा, हार्दिक आनंद, अमन मिश्रा, पुनीत शर्मा, राहुल यादव, समीर, माधव कुमार, आकाश यादव, डॉ. अमन कुमार और डॉ. संदीप कुमार शामिल हैं। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत लाहौल-स्पीति जिला से प्रधान पंचायत काजा सोनम डोलमा, पुरुषोत्तम सिंह, नवांग जग्मो, महिला स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधियों में डोलमा छेरिंग, तेंजिन केपसन, लोबजंग डोलमा, पलदान छेरिंग, डोलमा छेरिंग, फुंगचोग डोलमा, रिनचेन जनगम के अलावा किन्नौर से ज्ञान भक्ति, सेम्पा देवी, लोबजैम डोलमा, रूप रश्मि, सविता कुमार, मीना चिल्ला, लक्ष्मी देवी, पनमा डोलमा, पनमा, कांता देवी, शांति देवी, देव कांति, मीना कुमारी शामिल हैं। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले व्यक्ति अपने साथ एक परिजन को भी ले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed