फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   35-year-old Binder Dev resident of Chailchowk Himachal Pradesh became Assistant Commandant in BSF

Himachal News: किसान का बेटा BSF में बना सहायक कमांडेंट, 6 सालों तक संभाल चुके हैं PM की सुरक्षा का जिम्मा

Sun, 06 Oct 2024 12:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Oct 2024 12:17 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के रहने वाले बिंदर देव बीएसएफ में सहायक कमांडेंट बन गए हैं। बिंदर के अलावा बिलासपुर के अरविंद पठानिया भी सहायक कमांडेंट बने हैं। हिमाचल प्रदेश से यह दो ही होनहार बीएसएफ में चयनित हुए हैं।

विज्ञापन
35-year-old Binder Dev resident of Chailchowk Himachal Pradesh became Assistant Commandant in BSF
बिंदर देव बीएसएफ में सहायक कमांडेंट बने। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चैलचौक निवासी 35 वर्षीय बिंदर देव बीएसएफ में सहायक कमांडेंट बन गया है। बिंदर देव ने वर्ष 2013 में बतौर सब इंस्पेक्टर बीएसएफ को ज्वाइन किया था और उसके बाद वर्ष 2019 में बतौर इंस्पेक्टर प्रमोट हुए थे। लेकिन बिंदर में आगे बढ़ने की इच्छा थी, इसलिए सहायक कमांडेंट पद के लिए होने वाली सीएपीएफ की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पहले ही प्रयास में परीक्षा को उतीर्ण किया और अब बीएसएफ में बतौर राजपत्रित अधिकारी अपनी सेवाएं देने जा रहा है। बीते 5 अक्तूबर को मध्यप्रदेश के टेकनपुर स्थित बीएसएफ ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड़ के बाद अब बिंदर नागालैंड के कोहिमा में बतौर सहायक कमांडेंट अपना कार्यभार संभालेंगे। बिंदर के अलावा बिलासपुर के अरविंद पठानिया भी सहायक कमांडेंट बने हैं। हिमाचल प्रदेश से यह दो ही होनहार बीएसएफ में चयनित हुए हैं।

विज्ञापन




खेतीबाड़ी करते हैं बिंदर के पिता, जेएनवी से हुई है पढ़ाई
बिंदर देव के पिता दुर्गा दास किसान हैं। वह आज भी खेतीबाड़ी का ही काम करते हैं। बिंदर की मां बर्फी देवी का स्वर्गवास हो चुका है। बिंदर की प्रारंभिक शिक्षा चैलचौक स्कूल से ही हुई। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यायल के लिए चयन हुआ और 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। उपरांत इसके हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साईंस में बी.टेक की डिग्री हासिल की। बिंदर देव की धर्मपत्नी गृहणी है और उनके दो बच्चे भी हैं। बिंदर ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरूजनों, परिजनों और शुभचिंतकों को दिया है।
विज्ञापन


पीएम की सुरक्षा में 6 वर्षों तक रहे तैनात
बिंदर देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद की सुरक्षा में 6 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है। वह 6 वर्षों तक एसपीजी का हिस्सा रहे और देश व विदेश में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अपना अहम दायित्व निभा चुके हैं। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हिमाचल आए तो अधिकतर समय बिंदर देव उनकी सुरक्षा में तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed