{"_id":"678138a1f276e1b7ce07bfb9","slug":"200-m-ed-seats-to-be-filled-in-private-colleges-hpu-counseling-to-be-held-on-january-17-and-18-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: निजी कॉलेजों में एमएड की 200 सीटें भरेगा एचपीयू, 17 और 18 जनवरी को हिमाचल विवि में होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: निजी कॉलेजों में एमएड की 200 सीटें भरेगा एचपीयू, 17 और 18 जनवरी को हिमाचल विवि में होगी काउंसलिंग
Fri, 10 Jan 2025 08:41 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 10 Jan 2025 08:41 PM IST
सार
HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पांच निजी कॉलेजों में खाली चल रही एमएड की 200 सीटों को भरने के लिए विवि का शिक्षा विभाग 17 और 18 जनवरी को काउंसलिंग करवाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पांच निजी कॉलेजों में खाली चल रही एमएड की 200 सीटों को भरने का फैसला लिया है। सीटों के लिए विवि का शिक्षा विभाग 17 और 18 जनवरी को काउंसलिंग करवाएगा। 17 जनवरी को सुबह 11 बजे के बाद प्रवेश परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। दोपहर दो बजे के बाद प्रवेश परीक्षा पास न करने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
एमएड प्रवेश प्रक्रिया के समन्वयक डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से उन छात्रों के लिए काउंसलिंग होगी, जो एमएड की प्रवेश परीक्षा में अपीयर नहीं हो पाए थे, मगर एमएड में प्रवेश के लिए नेशनल काउंसिल पर टीचिंग एजुकेशन एनसीटीई की ओर से तय पात्रता शर्तें पूरा करते हैं। एमएड की खाली सीटों पर प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र तय तिथि को सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और पात्रता संबंधित मूल दस्तावेजों और फोटो कॉपी के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लें।
विज्ञापन
काउंसलिंग में स्वयं अपीयर होना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि विवि के शिक्षा विभाग और धर्मशाला के सरकारी संस्थान की एमएड की सीटों के लिए यह प्रवेश प्रक्रिया नहीं होगी। इसमें सिर्फ निजी संबद्ध कॉलेजों में रिक्त पड़ी सीटें आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन