फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   1968 IAF Plane Crash Search operation in Dhaka Glacier called off after remains of four soldiers found

1968 Iaf Plane Crash: चार जवानों के अवशेष मिलने के बाद ढाका ग्लेशियर में सर्च अभियान बंद

Thu, 03 Oct 2024 07:52 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Oct 2024 07:52 PM IST
सार

ढाका ग्लेशियर से मिले चार जवानों के अवशेषों के बाद सेना ने अपना सर्च अभियान बंद कर दिया है। 1968 में चंडीगढ़ से लेह जा रहा वायुसेना का जहाज लाहौल-स्पीति जिला के ढाका ग्लेशियर में खराब मौसम के कारण हादसे का शिकार हो गया था।

विज्ञापन
1968 IAF Plane Crash Search operation in Dhaka Glacier called off after remains of four soldiers found
लाहाैल-स्पीति में 2003 में मिला क्रैश हुए विमान का मलबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समुद्रतल से 17,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर ढाका ग्लेशियर से मिले चार जवानों के अवशेषों के बाद सेना ने अपना सर्च अभियान बंद कर दिया है। डोगरा स्काउट्स के 16 जवान एक अभियान के तहत ढाका ग्लेशियर गए थे, जहां उन्हें पहले ही दिन लापता चार जवानों के अवशेष मिले थे। इन्हें दो अक्तूबर को लोसर से हेलिकाप्टर में उनके परिवारों के पास पहुंचाया गया। डोगरा स्काउट्स के 16 जवानों सहित 19 लोगों ने माइनस तापमान में अभियान चलाया था।

विज्ञापन


बता दें कि 1968 में चंडीगढ़ से लेह जा रहा वायुसेना का जहाज लाहौल-स्पीति जिला के ढाका ग्लेशियर में खराब मौसम के कारण हादसे का शिकार हो गया था। इसमें 98 जवानों के साथ कुल 102 लोग सवार थे। इससे पहले सेना ने 2003, 2007, 2013 और 2019 के बाद अब 2024 में लापता जवानों की तलाश के लिए अभियान चलाया। अब तक चले पांच अभियानों में कुल नौ जवानों के अवशेष मिले हैं। डीएसपी काजा मनोज कुमार ने कहा कि सेना का अभियान एक अक्तूबर को संपन्न हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed