{"_id":"648aadf5d2b2d34694057c82","slug":"himachal-pradesh-takniki-shiksha-board-leet-first-phase-counselling-apply-from-15-to-23-june-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीट के पहले चरण की काउंसलिंग: पहले 60 से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीट के पहले चरण की काउंसलिंग: पहले 60 से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को मौका
Thu, 15 Jun 2023 11:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:53 AM IST
सार
लीट की पहले चरण की काउंसलिंग के लिए सामान्य वर्ग के वे अभ्यर्थी योग्य होंगे, जिनका लीट में स्कोर 60 या इससे अधिक होगा।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से 28 मई को संचालित की गई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (लीट-2023) का परिणाम 3 जून को घोषित किया था। प्रवेश परीक्षा में कुल 2,232 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि दो वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा लीट की पहले चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 15 से 23 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लीट की पहले चरण की काउंसलिंग के लिए सामान्य वर्ग के वे अभ्यर्थी योग्य होंगे, जिनका लीट में स्कोर 60 या इससे अधिक होगा। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के वे अभ्यर्थी योग्य होंगे, जिनका लीट स्कोर 40 या इससे अधिक होगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त जिन पात्र अभ्यर्थियों ने 12वीं और आईटीआई के अंक अपने आवेदन पत्र में अपडेट नहीं किए हैं, ऐसे अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने अंकों को अपडेट करने के साथ-साथ संस्थानों में पाठ्यक्रम विकल्प भी 23 जून तक ही भर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की सीटों का आवंटन 27 जून को किया जाएगा, चयनित अभ्यर्थी 3 जुलाई तक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।