{"_id":"5edb65e28ebc3e904543a6c9","slug":"himachal-pradesh-govt-not-hike-power-tariff-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के 21 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नहीं बढ़ाईं बिजली की दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के 21 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नहीं बढ़ाईं बिजली की दरें
Sat, 06 Jun 2020 03:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Jun 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने हिमाचल के 21 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। कोरोना वायरस के चलते इस साल प्रदेश में बिजली की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। सरकार ने यह फैसला लिया है। साल 2019-20 की बिजली दरें ही इस साल भी लागू रहेंगी। लॉकडाउन के चलते घरेलू सहित व्यवसायिक और औद्योगिक इकाइयों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि बिजली बोर्ड ने विद्युत नियामक आयोग से बिजली दरों में 8.73 फीसदी की बढ़ोतरी मांगी थी।
विज्ञापन
487 करोड़ के राजस्व घाटे का हवाला देते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 6000 करोड़ के वार्षिक राजस्व की जरूरत बताई थी। बीते साल के मुकाबले इस बार बोर्ड ने 882 करोड़ की अधिक मांग की थी। बोर्ड ने आयोग को भेजी पिटीशन में हिमाचल के करीब 20 लाख घरेलू उपभोक्ताओं और 30 हजार औद्योगिक घरानों को दी जाने वाली बिजली सप्लाई को 8.73 फीसदी की दर से बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
साल 2019 में आयोग ने बोर्ड के 5117.95 करोड़ के वार्षिक राजस्व जरूरत को पूरा करने के लिए घरेलू बिजली प्रति यूनिट पांच पैसे और उद्योगों को दी जाने वाली बिजली को दस पैसे प्रति यूनिट की दर से बढ़ाया था। इसके बावजूद बोर्ड को 2019-20 में 487.88 करोड़ का घाटा हुआ। ऐसे में बोर्ड ने 2020-21 के लिए 6000.52 करोड़ के वार्षिक राजस्व जरूरत का प्रस्ताव आयोग को भेजा था। साल 2017-18 और 2018-19 में घरेलू बिजली की दरें नहीं बढ़ाई थीं। साल 2016 में घरेलू बिजली साढ़े तीन फीसदी महंगी हुई थी।
विज्ञापन