{"_id":"5fe8827bd8d79f726a761fcf","slug":"himachal-news-mla-fake-facebook-id-created-by-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की फर्जी फेसबुक आईडी बना ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की फर्जी फेसबुक आईडी बना ठगी का प्रयास
Sun, 27 Dec 2020 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Dec 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर अब सोशल मीडिया में नामी लोगों के जरिये लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने के बजाय अब शातिर व्यक्ति के नाम का दूसरा अकाउंट बनाकर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। ताजा मामले में गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर का फर्जी अकाउंट बनाकर शातिरों ने ठगी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विधायक राजेश ठाकुर का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर शातिरों ने लोगों से रुपये की मांग की। शातिर ने एक व्यक्ति से 80 हजार रुपये की मांग की और सुबह लौटाने की बात कही। मामला ध्यान में आने के बाद विधायक राजेश ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी कि उनका आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट यही है।
विज्ञापन
इसके अलावा किसी सोशल मीडिया अकाउंट से आने वाले फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकृत न करें। बता दें कि विधायक की ओर रुपये की मांग से ही कुछ लोगों को शक हुआ कि कोई शातिर ही ठगने का प्रयास कर रहा है। तुरंत विधायक के ध्यान में मामला लाया गया। जिले में पहले भी कई लोग इस तरह ठगी का शिकार हो चुके हैं, लेकिन जागरूकता फैलने पर लोग इस तरह के मामले आने पर तुरंत व्यक्ति को सचेत कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया कि ऑनलाइन किसी भी प्रकार की ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी संदिग्ध लिंक या संदिग्ध व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें। सोशल मीडिया में यदि कोई रुपये की मांग करता है तो फिजिकली उसे जरूर वेरिफाई करें। बिना किसी जांच पड़ताल के कोई भी ट्रांजेक्शन न करें।