{"_id":"48e2283000710b3a66849f5bbea3f2b6","slug":"youth-murder-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट मारकर युवक की हत्या
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 25 Jan 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारन थानाक्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी में घर से बुलाकर ले गए एक युवक की ईंट मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
संजय कॉलोनी (सेक्टर-23) की गली नंबर-42 निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 22 जनवरी को उसका बेटा चंदन घर पर था। शाम करीब पांच बजे गोलू नाम का एक लड़का घर पर आया और चंदन को बुलाकर लाल सिंह के घर ले गया। रात तक वापस न आने पर काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
अगले दिन 23 जनवरी को पता चला कि चंदन की हत्या हो गई है। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में फोन करने पर घटना की जानकारी हुई। बीके अस्पताल की मॉर्चरी में रखे चंदन के शव को देखने के बाद उसकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन
रमेश का कहना है कि पर्वतीय कॉलोनी में पता करने पर मालूम हुआ कि उनके बेटे को नरेश चक्की वाला, उसका किरायेदार गुड्डू व पांच अन्य लोगों ने मिलकर मारा है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर नरेश और गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। सारन थाना इंचार्ज हेमंत कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से बाकी आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।