फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Youth Arts Festival, the color of the scattered

यूथ फेस्टिवल में बिखरे कला के रंग

Fri, 25 Oct 2013 09:37 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
Youth Arts Festival, the color of the scattered
हरियाणा के जिला फतेहाबाद के एमएम पीजी कालेज में सीडीएलयू के जोनल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन छात्र-छात्राआें ने सुबह के सत्र में ग्रुप डांस, फॉक सांग, वन एक्ट प्ले, स्किट, गजल, सोलो डांस की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


ग्रुप डांस के दौरान छात्राें की किलकारियां पूरे मॉडल टाउन में गूंज उठी। गजल गायकाें ने समां बांध दिया।

कभी तालियाें की गड़गड़ाहट तो कभी सुर लहरियों का अजीब संगम पूरा दिन बना रहा। शुक्रवार को समारोह का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीएलयू के कुलसचिव डॉ. मनोज सिवाच ने की। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं में जोश और जज्बा होता है।

इसकी बदौलत युवा हर कार्य को सफलतापूर्वक कर सकता है। जोश और जज्बे को सार्थक दिशा में लगाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज में होने वाले यूथ फेस्टिवल में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है।

सायंकालीन सत्र में तीनाें स्टेजाें पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। इसमें विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने लोकगीत, लोक नृत्य और दूसरे स्टेज पर पश्चिमी समूह गायन व पश्चिमी वोकल कार्यक्रम होते रहे।
विज्ञापन


चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की टीम ने हरियाणवीं सोलो डांस प्रस्तुत किया तो कार्यक्रम में खूब तालियां बजीं। सांयकालीन सत्र की शुरुआत एडीसी राजनारायण कौशिक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एमएम संस्थान के पैटर्न देवराज बत्तरा, प्रधान राजीव बत्तरा, विनोद मेहता, चन्द्र प्रकाश बत्तरा, डॉ. दीप्ति धर्माणी, रेशम शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, सतपाल अरोड़ा, डॉ. विष्णु भगवान, डॉ. केके अरोड़ा, टीएस मल्होत्रा, पूनम मिगलानी, पवन रुखाया सहित विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed