{"_id":"60ecb0ed8ebc3ed84776a334","slug":"youth-threat-with-fire-yamuna-nagar-news-knl761917133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने हवाई फायर कर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार युवकों ने हवाई फायर कर धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुड़िया के गांव खदरी में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने गाली गलौज कर हवाई फायर किया और धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन युवकों को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव खदरी निवासी धीरज ने बुड़िया पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह रविवार शाम 6 बजे अपनी बैठक में बैठा था। इस दौरान उसके पास गांव के ही दो तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। तभी वहां पर एक आल्टो कार आई। कार में चार युवक बैठे हुए थे। वह बैठक के सामने से कार पीछे हटाने लगे। तभी बाइक पर आ रहे गांव के ही शिवकुमार के साथ उनकी टक्कर हो गई। इसका शिवकुमार ने विरोध किया, तो आरोपी कार सवार युवक उनके साथ गाली गलौज करने लगे। हंगामा बढ़ने पर वह भी मौके पर चले गए।
आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज की। जब उन्हें पकड़ने लगे, तो उनमें से एक ने कट्टा निकाला और फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए। बाद में आरोपी कट्टा दिखाकर कार सहित भाग निकले। बाद में पता लगा कि आरोपी तेलीपुरा निवासी अभिमन्यु, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव ढकदेवी निवासी विशाल, जलालपुर निवासी रवि बाक्सर और एक अन्य था। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी तीन युवकों को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।