फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth riding car dies due to tractor-trolley collision

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Youth riding car dies due to tractor-trolley collision
प्रतापनगर। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर अराइयांवाला गांव के पास धान से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के थाना माजरा के जोहड़ो गांव निवासी सतबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि भेहडेवाला गांव निवासी गौरव और वह दोनों दोस्त थे। सतबीर का जीजा सीआरपीएफ में जवान है। वीरवार को वह उन्हें छोड़ने रेलवे स्टेशन यमुनानगर आए थे। गौरव भी उसके साथ आया था। यमुनानगर से वापस लौटते समय अराइयावाला गांव के पास धान से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर गौरव को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गौरव दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed